शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्रुकफील्ड करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की टावर इकाई में 25,215 करोड़ रुपये का निवेश

अमेरिकी संपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट (Brookfield Asset Management) रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की टावर इकाई में 25,215 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने ब्रुकफील्ड की साथी इकाई बीआईएफ 4 जार्विस इंडिया (BIF IV Jarvis India) के साथ करार किया है।
करार के तहत यह निवेश टॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट (ट्रस्ट) द्वारा जारी की जाने वाली प्रस्तावित इकाइयों में किया जायेगा। बता दें कि इस ट्रस्ट की स्पॉन्सर रिलायंस इंडस्ट्रियल है। निवेश के जरिये मिलने वाली पूँजी का इस्तेमाल ट्रस्ट रिलायंस जियो इन्फ्राटेल (Reliance Jio lnfratel) की शेष 49% हिस्सेदारी खरीदने, जो रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास है, और इसका ऋण चुकाने में करेगा। ट्रस्ट की रिलायंस जियो इन्फ्राटेल में वर्तमान में 51% हिस्सेदारी है।
दूसरी तरफ बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार को 12.80 रुपये या 1.01% की गिरावट के साथ 1,249.00 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,91,750.71 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,417.00 रुपये और निचला स्तर 1,017.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!