शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने प्रो कबड्डी लीग की हरियाणा स्टीलर्स के साथ किया करार

विद्युत उपकरण निर्माता कंपनी एचपीएल इलेक्ट्रिक (HPL Electric) ने प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) या पीकेएल की एक टीम हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के साथ करार किया है।

एचपीएल इलेक्ट्रिक ने पीकेएल के सातवें सीजन में हरियाणा स्टीरलर्स के साथ आधिकारिक एलईडी और स्विचगियर भागीदार के रूप में समझौता किया है।
समझौते के तहत हरियाणा स्टीलर्स के खिलाड़ियों की जर्सी पर एचपीएल इलेक्ट्रिक का लोगो (Logo) मौजूद होगा। एचपीएल इलेक्ट्रिक योजना करार के जरिये अपने ब्रांड की पहुँच बढ़ाने, ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता आधार तक पहुँचने और उत्तर भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की है।
दूसरी तरफ बीएसई में एचपीएल इलेक्ट्रिक का शेयर शुक्रवार को 2.30 रुपये या 4.47% की गिरावट के साथ 49.15 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 316.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 93.40 रुपये और निचला स्तर 44.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख