शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीएचएफएल (DHFL) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए निवेशकों ने दिखायी रुचि, शेयर उछला

कर्ज संकट से जूझ रही डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में 16% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल कंपनी को निवेशक की ओर से हिस्सेदारी खरीदने का प्रस्ताव मिला है। डीएचएफएल को जुलाई के आखिर तक अंतिम समाधान योजना के लिए कर्जदारों की मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
कल हुई डीएचएफएल के निदेशक मंडल की एक लंबी बैठक के बाद कंपनी की ओर से कहा गया कि प्रमोटरों द्वारा एक रणनीतिक साझेदार को इक्विटी निवेश के साथ हिस्सेदारी बेचने के लिए चर्चा की गयी। प्रमोटरों की डीएचएफएल में 40% हिस्सेदारी है।
डीएचएफएल कर्जदारों के सामने समाधान योजना पेश करेगी।
बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 52.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 52.10 रुपये पर खुला, मगर करीब 10 बजे के बाद तेजी से ऊपर चढ़ा। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 8.75 रुपये या 16.63% की बढ़ोतरी के साथ 61.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,930.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 44.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख