शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्लू स्टार (Blue Star) को मुम्बई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन से मिला ठेका

एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन कंपनी ब्लू स्टार (Blue Star) को मुम्बई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (Mumbai Metro Rail Corporation) या एमएमआरसी से 253 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

ठेके के तहत मुम्बई सेंट्रल और बांद्रा के बीच मुम्बई मेट्रो की लाइन 3 कॉरिडोर पर नौ भूमिगत स्टेशनों और संबंधित सुरंगों के लिए एयर कंडीशनिंग, सुरंग वेंटिलेशन और पर्यावरण नियंत्रण प्रणाली का डिजाइन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और चालू करनी है।
मुम्बई मेट्रो की लाइन 3, जिसे कोलाबा-बांद्रा-एसईईपीजेड लाइन के रूप में भी जाना जाता है, को आंशिक रूप से जेआईसीए (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी) द्वारा फंडिंग की जा रही है।
उधर ब्लू स्टार का शेयर सकारात्मक खबर के बावजूद मजबूत स्थिति में नहीं आ पा रहा है। बीएसई में ब्लू स्टार का शेयर 747.40 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में कमजोरी के साथ 745.00 रुपये पर खुला। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 3.40 रुपये या 0.45% की कमजोरी के साथ 744.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,165.75 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 825.00 रुपये और निचला स्तर 507.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख