शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) को नमामि गंगे के तहत मिला एक और ठेका

भारतीय बहुराष्ट्रीय जल प्रौद्योगिकी कंपनी वीए टेक वबाग (VA TECH WABAG) को 1,187 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को स्वच्छ गंगा के लिए राज्य मिशन के तहत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बीयूआईडीसीओ) से पटना में सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्रों को तैयार करने के लिए 1,187 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। ठेके के तहत कंपनी को गंगा नदी के तट पर सबसे अधिक आबादी वाले शहरों में से एक पटना के दीघा और कंकरबाग क्षेत्रों में 450 किमी से अधिक के सीवरेज नेटवर्क के साथ 15 करोड़ लीटर प्रति दिन क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्र तैयार करने हैं।
बिहार में इस रिपीट ठेके के साथ वबाग पर अब पटना के छह में से चार क्षेत्रों में सीवरेज के इन्फ्रा की जिम्मेदारी होगी। परियोजनाओं के पूरा होने पर पटना की 50% प्रतिशत से अधिक आबादी के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित होगा।
उधर ठेका मिलने की खबर से वीए टेक के शेयर में जोरदार मजबूती आयी है। बीएसई में वीए टेक का शेयर 291.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में लगभग सपाट 292.00 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 317.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।
करीब 1.40 बजे कंपनी के शेयरों में 19.25 रुपये या 6.60% की बढ़ोतरी के साथ 311.10 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,706.34 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 413.45 रुपये और निचला स्तर 243.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख