शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने अमेरिका में पेश की नयी दवा

जायडस कैडिला (Zydus Cadila) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

कंपनी ने अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिलने के बाद रामेल्टन (Ramelteon) गोली पेश की है, जिसका इस्तेमाल अनिद्रा (नींद न आना) की स्थिति में किया जाता है।
जायडस कैडिला के मुताबिक रामेल्टन एक सन्तोषदायक (Sedative) दवा है, जिसे निद्राकारी (Hypnotic) भी कहा जाता है। कंपनी इस दवा का उत्पादन समूह के विशेष आर्थिक क्षेत्र, अहमदाबाद में स्थित फॉर्मुलेशंस संयंत्र में करेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर 235.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 235.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 231.55 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 2.70 रुपये या 1.15% की कमजोरी के साथ 233.00 रुपये के भाव पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,853.20 करोड़ रुपये की है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 432.40 रुपये और निचला स्तर 223.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख