शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) करेगी टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरधारकों को शेयरों का आवंटन

देश की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) टाटा टेलीसर्विसेज (Tata Teleservices) के शेयरधारकों को 9,70,668 इक्विटी शेयर और 497 प्राथमिकता वाले शेयर आवंटित करेगी।

शुक्रवार को एयरटेल के निदेशकों की समिति ने दोनों कंपनियों के बीच विलय योजना के तहत टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरधारकों को 5 रुपये प्रति वाले 9.7 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने की मंजूरी दे दी। एयरटेल ये शेयर 1 : 2014 के अनुपात (2014 शेयरों के बदले 1 शेयर) में आवंटित करेगी।
गौरतलब है कि एयरटेल-टीटीएल की विलय योजना सोमवार 01 जुलाई से प्रभाव में आ गयी है। इसके साथ ही टीटीएल की सभी संपत्तियाँ एयरटेल का हिस्सा बन गयी हैं। यह योजना दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीसैट) के राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी), दिल्ली और एनसीएलटी, मुम्बई को विलय योजना को मंजूरी देने और दूरसंचार विभाग (डीओटी) को योजना को रिकॉर्ड में दर्ज करने का निर्देश देने के बाद प्रभाव में आयी थी।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में एयरटेल का शेयर 4.15 रुपये या 1.22% की गिरावट के साथ 334.80 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,71,785.58 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 371.00 रुपये और निचला स्तर 254.29 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!