शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) के मुनाफे में 51.6% की भारी गिरावट

महिंद्रा लाइफस्पेस (Mahindra Lifespace) को पिछले कारोबारी साल की पहली तिमाही में 26.70 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

इसके मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 51.6% की गिरावट के साथ 12.92 करोड़ रुपये रह गया। इस बीच कंपनी की शुद्ध आमदनी 154 करोड़ रुपये से 31% की गिरावट के साथ 106.2 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही महिंद्रा लाइफस्पेस का एबिटा 42.8 करोड़ रुपये से 54.67% की गिरावट के साथ 19.4 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी का एबिटा मार्जिन (स्टैंडअलोन) 9.9% के मुकाबले -3.6% रहा।
अप्रैल-जून में महिंद्रा लाइफस्पेस ने कुल 120 करोड़ रुपये के 2.2 लाख वर्ग फीट क्षेत्र की बिक्री की, जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 24.1% कम है। कंपनी ने तीन महीनों में 461 इकाइयों की आपूर्ति की।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में महिंद्रा लाइफस्पेस का शेयर 6.25 रुपये या 1.60% की बढ़ोतरी के साथ 397.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,043.57 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 587.95 रुपये और निचला स्तर 351.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!