शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डाबर इंडिया (Dabur India) ने पेश किया बबूल आयुर्वेदिक टूथपेस्ट

भारत की प्रमुख विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया (Dabur India) ने नया बबूल आयुर्वेदिक टूथपेस्ट पेश किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने टूथपेस्ट पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। टूथपेस्ट बाजार को लक्षित करते हुए कंपनी ने नये बबूल आयुर्वेदिक पेस्ट में बबूल, लौंग, त्रिफला, पुदीना और पचौली जैसे शक्तिशाली आयुर्वेदिक सामग्रियों को शामिल किया है, जो पूरे परिवार की सभी दंत समस्याओं से चौतरफा सुरक्षा प्रदान करेंगे।
डाबर ने नये आयुर्वेदिक टूथपेस्ट को 25, 60, 100 और 175 ग्राम पैक में उतारा है, जिनकी कीमत 10 रुपये से 50 रुपये के बीच है। टूथपेस्ट बाजार में डाबर रेड पेस्ट, बबूल और मिस्वाक जैसे अत्यधिक विभिन्न उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ डाबर इंडिया टूथपेस्ट बाजार में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में डाबर इंडिया का शेयर 428.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह मामूली गिरावट के साथ 427.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 425.20 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयरों में 0.55 रुपये या 0.13% की कमजोरी के साथ 427.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 75,550.47 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 490.70 रुपये और निचला स्तर 357.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख