शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के तिमाही मुनाफे में 45% इजाफा

वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही की तुलना में 2019-20 की समान अवधि में प्रमुख दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) के मुनाफे में 45% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 456.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 662.8 करोड़ रुपये रहा। साल दर साल आधार पर ही डॉ रेड्डीज की शुद्ध आमदनी 3,720.7 करोड़ रुपये से 3% की बढ़त के साथ 3,843.5 करोड़ रुपये हो गयी।
डॉ रेड्डीज का तिमाही एबिटा 807.1 करोड़ रुपये से 41.65% बढ़ कर 1,134.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 21.7% के मुकाबले 29.5% रहा।
बता दें कि डॉ रेड्डीज के उत्तर अमेरिकी कारोबार में 3%, वैश्विक जेनेरिक आमदनी में 8%, भारत में 15% और यूरोप में 19% बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
दूसरी तरफ बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,704.45 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज सुबह बढ़ोतरी के साथ 2,720.00 रुपये पर खुल कर आज 2,623.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 51.90 रुपये या 1.92% की कमजोरी के साथ 2,652.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 44,046.91 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का शिखर 2,965.20 रुपये और निचला स्तर 2,060.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 29 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!