शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गल्फ ऑयल (Gulf Oil) के शुद्ध लाभ में 21.4% की बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबाले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में गल्फ ऑयल (Gulf Oil) का मुनाफा 21.4% अधिक रहा।

गल्फ ऑयल का मुनाफा 40.1 करोड़ रुपये से बढ़ कर 48.7 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही इसकी शुद्ध आमदनी 390.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.9% अधिक 440.7 करोड़ रुपये रही। गल्फ ऑयल की मात्रा वृद्धि में 7.5% की वृद्धि हुई, जबकि कोर मात्रा वृद्धि 10% अधिक रही। कंपनी का एबिटा 20.6% की बढ़ोतरी के साथ 77.9 करोड़ रुपये रहा।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक गल्फ ऑयल के नतीजे अनुमान के करीब रहे। हालाँकि मात्रा वृद्धि के मामले में कंपनी चूक गयी। ब्रोकिंग फर्म ने कंपनी की 449.3 करोड़ रुपये की आमदनी और 48.5 करोड़ रुपये के मुनाफे का अनुमान लगाया था।
उधर बीएसई में गल्फ ऑयल का शेयर 738.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मजबूती के साथ 758.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 767.55 रुपये तक चढ़ा है। करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 15.30 रुपये या 2.07% की मजबूती के साथ 754.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,755.06 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 909.00 रुपये और निचला स्तर 618.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख