शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरा लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) का शेयर

लक्ष्मी विलास बैंक (Lakshmi Vilas Bank) के शेयर में 2.5% से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिल रही है।

दरअसल बैंक ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 5 आधार अंकों की कटौती की है, जिसका इसके शेयर पर नकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है। बैंक की एमसीएलआर या न्यूनतम ऋण दर एक दिन और एक महीने के लिए 9.80% के मुकाबले 8.75%, तीन महीनों के लिए 9.85% से कम होकर 9.80%, 6 महीनों के लिए 9.90% से घट कर 9.85% और एक वर्षीय एमसीएलआर 10.00% से घट कर 9.95% रह गयी है।
बैंक की नयी एमसीएलआर 01 अगस्त से प्रभाव में आयेंगी। उधर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने भी अपनी एमसीएलआर 20 आधार अंकों तक घटायी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में लक्ष्मी विलास बैंक का शेयर 49.25 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ सीधे 46 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर पर खुला। हालाँकि इस स्तर से बैंक के शेयर ने थोड़ी वापसी की। करीब पौने 1 बजे बैंक के शेयरों में 1.35 रुपये या 2.74% की कमजोरी के साथ 47.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 1,612.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 104.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 31 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!