शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने स्थापित की नयी सहायक कंपनी

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) ने अदाणी ट्रैक्स मैनेजमेंट सर्विसेज (Adani Tracks Management Services) या एटीएमएस नाम से एक नयी सहायक कंपनी स्थापित की है।

एटीएमएस की अधिकृत पूँजी और चुकता पूँजी 5-5 लाख रुपये है। एटीएमएस रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर और संबंधित गतिविधियों के लिए सेवाएँ देगी।
अहमदाबाद रजिस्ट्रार के पास पंजीकृत एटीएमएस रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास, संचालन और रखरखाव का कारोबार करेगी। अभी कंपनी ने कोई कारोबारी गतिविधि शुरू नहीं की है।
दूसरी तरफ बाजार में जोरदार गिरावट के बीच बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 377.55 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 378.00 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 367.85 रुपये तक गिरा।
करीब 12 बजे अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 7.45 रुपये या 1.97% की कमजोरी के साथ 370.10 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 76,645.92 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख