शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने की एमसीएलआर (MCLR) में कटौती

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) में 10 आधार अंकों की कटौती का ऐलान किया है।

बैंक की एमसीएलआर या न्यूनतम ऋण दर एक दिन के लिए 8.00% के मुकाबले 7.90%, एक महीने के लिए 8.05% से घट कर 7.95%, तीन महीनों के लिए 8.10% से कम होकर 8.00%, 6 महीनों के लिए 8.30% से घट कर 8.20%, एक वर्षीय एमसीएलआर 8.40% से घट कर 8.30% और तीन वर्षीय एमसीएलआर 8.60% से कम होकर 8.50% रह गयी है।
बैंक की नयी एमसीएलआर 01 अगस्त से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
एमसीएलआर में कटौती के बाद बाजार में गिरावट के बीच बैंक के शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई में बैंक का शेयर 69.15 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 69.30 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 67.10 रुपये तक गिरा।
करीब 1 बजे बैंक के शेयरों में 1.35 रुपये या 1.95% की कमजोरी के साथ 67.80 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 31,215.44 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 99.90 रुपये और निचला स्तर 58.65 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!