शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार चौथे महीने घटी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की वाहन बिक्री

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की जुलाई बिक्री में 15% की गिरावट आयी है।

कंपनी की मासिक बिक्री में लगातार चौथी महीने गिरावट दर्ज की गयी। जुलाई में कंपनी के निर्यात में 3% की वृद्धि हुई, जबकि घरेलू बिक्री 16% घटी। कंपनी की कुल वाहन बिक्री जुलाई 2018 में 47,199 इकाई के मुकाबले 2019 के समान महीने में 40,142 इकाई रही। इनमें कंपनी का निर्यात 2,594 इकाइयों के मुकाबले 2,668 इकाई रहा।
महिंद्रा की कुल घरेलू बिक्री 44,605 इकाई की तुलना में 16% घट कर 37,474 इकाई रह गयी। वहीं कुल बिक्री में से महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 15% की गिरावट के साथ 16,831 इकाई रह गयी।
वहीं महिंद्रा की उपयोगिता वाहन बिक्री 10% और कारोबारी वाहनों की बिक्री 17% की गिरावट दर्ज की गयी।
जुलाई में साल दर साल आधार पर ही महिंद्रा की ट्रैक्टर बिक्री 22,679 इकाई से 12% की गिरावट के साथ 19,992 इकाई रह गयी। इनमें कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 11% और निर्यात 26% घटा।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 547.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 547.50 रुपये पर खुला। करीब सवा 10 तक कमजोर स्थिति में रहने के बाद इसमें मजबूती आनी शुरू हुई। अभी तक के सत्र में महिंद्रा का शेयर 563.70 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 12.00 रुपये या 2.19% की मजबूती के साथ 559.65 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 69,618.78 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 538.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 02 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!