शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे और आमदनी में हुई बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में खाद्य और पेय उत्पाद कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) के मुनाफे में 10.8% की बढ़ोतरी हुई।

साथ ही कंपनी की शुद्ध आमदनी में भी 11.35% की बढ़त दर्ज की गयी। नेस्ले ने 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 305.03 करोड़ रुपये के मुकाबले 2019 की समान अवधि में 437.84 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जबकि इसकी शुद्ध आमदनी 2,678.57 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,982.83 करोड़ रुपये रही।
नेस्ले इंडिया के संदर्भ में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि कंपनी का मुनाफा और आमदनी अनुमान के करीब रही।
नेस्ले का ऑपरेटिंग लाभ 7.4% की बढ़त के साथ 697.3 करोड़ रुपये और मार्जिन 82 आधार अंक घट कर 23.2% रह गया। नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री 13.1% की बढ़त हुई, मगर तुर्की को कॉफी निर्यात में आयी कमी के कारण इसका निर्यात 13.9% घट गया।
दूसरी तरफ बीएसई में नेस्ले इंडिया का शेयर शुक्रवार को 116.25 रुपये या 1.01% की कमजोरी के साथ 11,427.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,10,182.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 12,025.65 रुपये और निचला स्तर 9,080.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!