शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 22.5% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में बाटा इंडिया (Bata India) के मुनाफे में 22.5% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

बाटा इंडिया ने 82.41 करोड़ रुपये के मुकाबले 100.97 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसके अलावा बाटा की शुद्ध आमदनी 798 करोड़ रुपये से 10.62% बढ़ कर 882.75 करोड़ रुपये रही, जबकि कंपनी के खर्चे भी 682.15 करोड़ रुपये से 9.03% बढ़ कर 743.81 करोड़ रुपये के रहे।
हालाँकि जानकारों ने बाटा इंडिया का मुनाफा 12.1% की वृद्धि के साथ 99.1 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 10.1% अधिक 878.1 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार बाजार के चुनौतीपूर्ण माहौल के बावजूद बाटा के अप्रैल-जून परिणाम मजबूत रहे, जो अनुमानों के करीब हैं।
दूसरी तरफ बीएसई में बाटा इंडिया का शेयर शुक्रवार को 7.90 रुपये या 0.61% की वृद्धि के साथ 1,310.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 16,839.68 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,478.40 रुपये और निचला स्तर 833.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!