शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे महीने घटी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री

प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की मासिक वाहन बिक्री में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गयी है।

मई, जून के बाद अब जुलाई में भी कंपनी की वाहन बिक्री घटी, जिसकी वजह से शुक्रवार को कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों की अवधि के निचले स्तर तक गिरा।
जुलाई 2018 की तुलना में 2019 की समान अवधि में अशोक लेलैंड की वाहन बिक्री में 28% की गिरावट आयी है। जुलाई 2018 में बेचे गये कुल 15,199 वाहनों के मुकाबले जुलाई 2019 में कंपनी ने 10,927 वाहन बेचे। इनमें कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 4,203 इकाई के मुकाबले सपाट 4,205 इकाई रही, मगर मध्य एवं अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 10,996 इकाई से 39% की गिरावट के साथ 6,722 इकाई रह गयी।
वहीं अशोक लेलैंड की जुलाई में घरेलू बिक्री देखें तो कंपनी ने 14,205 वाहनों के मुकाबले 29% कम 10,101 वाहन बेचे। इससे पहले जून में अशोक लेलैंड की कुल वाहन बिक्री में 19% और मई में 4% की गिरावट आयी थी।
दूसरी तरफ बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर शुक्रवार को 4.55 रुपये या 6.60% की वृद्धि के साथ 64.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 18,904.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 135.10 रुपये और निचला स्तर 60.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!