शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) के मुनाफे में 7.5% इजाफा

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में एलआईसी हाउसिंग (LIC Housing) का मुनाफा 7.5% बढ़ा।

2018 की अप्रैल-जून तिमाही में 568 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 2019 की समान अवधि में 611 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान एलआईसी हाउसिंग की शुद्ध ब्याज आमदनी 18% बढ़ कर 1,182 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज मार्जिन 2.32% के मुकाबले 2.35% रहा। एलआईसी हाउसिंग के कुल ऋण आवंटन 9,594 करोड़ रुपये की तुलना में 7% अधिक 10,261 करोड़ रुपये के रहे।
बता दें कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एलआईसी हाउसिंग के नतीजों को कमजोर बताया है, जिनमें कंपनी की संपत्ति गुणवत्ता बिगड़ी और उच्च प्रोविजन के कारण मुनाफा प्रभावित हुआ।
इस बीच बीएसई में एलआईसी हाउसिंग का शेयर 501.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 495.00 रुपये पर खुल कर शुरुआती कारोबार में ही 485.90 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है, जो इसके पिछले एक महीने का न्यूनतम भाव है।
करीब 9.20 बजे कंपनी के शेयरों में 12.25 रुपये या 2.44% की कमजोरी के साथ 489.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 586.80 रुपये और निचला स्तर 387.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!