शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) की इकाई ने शुरू की नयी परियोजना

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में करीब 1% की गिरावट दिख रही है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी की सहायक कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी (Adani Renewable Energy) ने राजस्थान में 200 मेगावाट की एक नयी सौर ऊर्जा परियोजना 100 मेगावाट क्षमता शुरू कर दी है। इस परियोजना की बिजली महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (Maharashtra State Electricity Distribution Company) को बेची जायेगी, जिसके साथ कंपनी ने 2.71 रुपये प्रति किलोवाट के लिए 25 वर्षीय बिजली खरीद करार (पीपीए) किया है।
इसके साथ ही अदाणी ग्रीन एनर्जी की देश में अक्षय ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ कर 5.29 गीगावाट हो गयी है, जिसमें 2.22 गीगावाट संचालित और 3.07 गीगावाट विकास के चरण में है।
उधर बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 46.95 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले कमजोरी के साथ 45.95 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 45.10 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब पौने 12 बजे कंपनी के शेयरों में 0.75 रुपये या 1.60% की कमजोरी के साथ 46.20 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 7,225.75 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का ऊपरी स्तर 77.60 रुपये और निचला स्तर 29.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!