शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ब्याज आमदनी घटने के बावजूद इंडियन बैंक (Indian Bank) के मुनाफे में 75% बढ़त

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में इंडियन बैंक (Indian Bank) के मुनाफे में 75% की बढ़त हुई है।

बैंक का मुनाफा 226.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 395 करोड़ रुपये हो गया। मगर इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,807 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.2% की गिरावट के साथ 1,785.5 करोड़ रुपये रह गयी।
साथ ही सालाना आधार पर इंडियन बैंक के एनपीए में इजाफा हुआ है। बैंक का सकल एनपीए अनुपात 7.21% की तुलना में 7.34% और शुद्ध एनपीए अनुपात 3.79% से बढ़ कर 3.84% हो गया, जो कि ठीक पिछली तिमाही में 3.75% रहा था। इसके अलावा बैंक के प्रोविजन भी 1,029.71 करोड़ रुपये से 22.80% की गिरावट के साथ 794.85 करोड़ रुपये के रह गये, जिसके बैंक के मुनाफे पर काफी सकारात्मक असर पड़ा।
ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक उच्च अन्य आमदनी की बदौलत ने बैंक के अच्छे नतीजे पेश किये।
मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी से बाजार में जोरदार गिरावट के बावजूद इंडियन बैंक का शेयर शानदार मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई में इंडियन बैंक का शेयर 183.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली गिरावट के साथ 181.00 रुपये पर खुला। यह 3 बजे तक लाल निशान में रहा, जबकि आखरी आधे घंटे में इसमें अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
अंत में बैंक का शेयर 12.50 रुपये या 6.81% की मजबूती के साथ 196.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 9,634.08 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 380.00 रुपये और निचला स्तर 160.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!