शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) को नयी दवा के लिए यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी

दवा कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) की सहायक कंपनी ग्रेन्यूल्स फार्मा (Granules Pharma) को अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक यूएसएफडीए (USFDA) से एक नयी दवाई के लिए मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी को यूएसएफडीए ने एम्फेटामिन सल्फेट (Amphetamine Sulfate) गोली के लिए हरी झंडी दिखायी, जिसका इस्तेमाल ध्यान आभाव सक्रियता विकार वाले मरीजों में नींद की गड़बड़ी, ध्यान में वृद्धि, आवेग और सक्रियता में कमी लाने के लिए किया जाता है।
उधर बीएसई में ग्रेन्यूल्स इंडिया का शेयर 89.60 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़ोतरी के साथ 90.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 92.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा है।
करीब पौने 1 बजे कंपनी के शेयरों में 2.30 रुपये या 2.57% की बढ़त के साथ 91.90 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,336.54 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में इसके शेयर का शिखर 123.35 रुपये और निचला स्तर 79.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!