शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीआईसी (GIC) करेगा आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) में 4,400 करोड़ रुपये का निवेश

आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra) के शेयर में 7.5% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

सिंगापुर का सॉवरेन वेल्थ फंड जीआईसी (GIC) आईआरबी इन्फ्रा की सड़क संपत्तियों में 4,400 करोड़ रुपये तक का निवेश करेगा। सौदे के तहत आईआरबी अपनी 9 बीओटी (बिल्ड, ऑपरेट और ट्रांसफर) संपत्तियों को एक निजी इन्फ्रा निवेश ट्रस्ट में स्थानांतरित करेगा, जिसमें इसकी 51% हिस्सेदारी होगी।
इस सौदे को आईआरबी के बोर्ड ने मंजूरी दी, जिसके बाद आईआरबी ने जीआईसी के साथ 4,400 करोड़ रुपये के कुल निवेश के लिए समझौता किया। इस सौदे में कंपनी की आगामी निर्माण लागतों की फंडिंग भी शामिल है।
निवेश की खबर से आईआरबी के शेयर को काफी सहारा मिला है। बीएसई में आईआरबी का शेयर 95.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 100.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 106.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब सवा 11 बजे यह 7.40 रुपये या 7.76% की बढ़ोतरी के साथ 102.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,611.15 करोड़ रुपये है।
वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 206.60 रुपये और निचला स्तर 84.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!