शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ल्युपिन (Lupin) की आमदनी और मुनाफे में बढ़ोतरी, शेयर मजबूत

दवा कंपनी ल्युपिन (Lupin) को 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में 303.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में ल्युपिन को 202.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं ल्युपिन की शुद्ध आमदनी 3,775 करोड़ रुपये के मुकाबले 4,355 करोड़ रुपये रही। यानी साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में ल्युपिन के मुनाफे में 49.5% और आमदनी में 15.4% की वृद्धि हुई।
अमेरिका में ल्युपिन की आमदनी साल दर साल आधार पर ही 30% की वृद्धि के साथ 1740.6 करोड़ रुपये और घरेलू कारोबार 9.7% की बढ़ोतरी के साथ 1,308 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का एबिटा 63.4% की बढ़ोतरी के साथ 861 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 583 आधार अंक बढ़ कर 19.5% हो गया।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक ल्युपिन के नतीजे हर मामले में अनुमान से कम रहे। ब्रोकिंग फर्म ने ल्युपिन के 437.8 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था।
बीएसई में ल्युपिन का शेयर 750.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले बढ़त के साथ 753.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 786.40 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। अंत में यह 26.05 रुपये या 3.47% की मजबूती के साथ 776.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 35,165.04 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 986.00 रुपये और निचला स्तर 697.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख