शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनबीसीसी (NBCC) के आमदनी और मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के मुनाफे और आमदनी में गिरावट दर्ज की गयी।

कंपनी का मुनाफा 2018 की समान अवधि में 79.4 करोड़ रुपये से 33.2% घट कर एनबीसीसी का मुनाफा 48.9 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 2,262.4 करोड़ रुपये से 2% घट कर 1,891.1 करोड़ रुपये रह गयी।
साल दर साल आधार पर ही एनबीसीसी का एबिटा मार्जिन 220 आधार अंक घट कर 1.4% रह गया। सालाना आधार पर ही एनबीसीसी की पीएमसी (परियोजना प्रबंधन परामर्श) आमदनी 16.9% गिर कर 1,801.8 करोड़ रुपये रही, जबकि इसकी रियल एस्टेट आमदनी 129.7 करोड़ रुपये से 96.3% घट कर 4.8 करोड़ रुपये रह गयी।
प्रमुख ब्रोकिंग फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एनबीसीसी के नतीजों को सभी मामलों में निराशाजनक बताया है।
दूसरी तरफ बीएसई में एनबीसीसी का शेयर 39.65 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज कमजोरी के साथ 37.10 रुपये पर खुल कर 34.20 रुपये के 52 हफ्तों के निचले भाव तक गिरा है। पौने 11 बजे के आस-पास एनबीसीसी के शेयरों में 4.35 रुपये या 10.97% की कमजोरी के साथ 35.30 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 6,363.00 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख