शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने घटायी एमसीएलआर (MCLR)

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने अपनी एमसीएलआर (MCLR) में 15 आधार अंकों तक की कटौती की है।

बता दें कि आरबीआई (RBI) द्वारा रेपो दर में 35 आधार अंकों की कमी किये जाने के बाद एसबीआई, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरिएंटल बैंक पहले ही एमसीएलआर घटा चुके हैं।
आईडीबीआई बैंक की तीन महीनों की एमसीएलआर दर 8.35% होगी, जो अभी तक 8.40% थी। साथ ही इसकी एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.60% की तुलना में 8.50%, एक साल के लिए 8.95% से 8.85% और तीन सालों के लिए 9.20% से घट कर 9.10% रहेगी। आईडीबीआई बैंक ने एक साल के लिए यह दर 9.10% से घटा कर 8.95% कर दी है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे नीचे बैंक कुछ अपवाद स्थितियों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर की दर घटने से आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋण सस्ते हो जायेंगे, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
बीएसई में आईडीबीआई बैंक का शेयर 27.70 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में आज मजबूती के साथ 27.80 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 27.05 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब सवा 3 बजे के आस-पास बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 0.72% की कमजोरी के साथ 27.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 21,274.81 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 09 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!