शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रमोटर राधाकिशन दमानी ने घटायी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) में हिस्सेदारी

डी-मार्ट (D-Mart) नामक खुदरा सुपरमार्केट श्रृंख्ला संचालक एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के संस्थापक और प्रमोटर राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटा ली है।

न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों का पालन करने के लिए दमानी ने खुले बाजार में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के 62.3 लाख शेयर (0.99% हिस्सेदारी) बेच दिये हैं।
प्रमोटर और प्रमोटर समूह की जून 2019 तक एवेन्यू सुपरमार्ट्स में 81.20% हिस्सेदारी थी, जिसमें राधाकिशन दमानी भी शामिल हैं, जिनके पास कंपनी की 38.41% हिस्सेदारी थी। इस सौदे के बाद दमानी की कंपनी में 37.41% और प्रमोटरों की 80.20% हिस्सेदारी रह गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में एवेन्यू सुपरमार्ट्स का शेयर शुक्रवार को 22.55 रुपये या 1.58% की मजबूती के साथ 1,452.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 90,670.11 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,696.15 रुपये और निचला स्तर 1,126.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!