शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) को शेयरधारकों ने इसलिए दिखायी हरी झंडी

गुरुवार 08 अगस्त को अदाणी ग्रुप (Adani Group) की पावर ट्रांसमिशन कंपनी अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) की सालाना आम बैठक बैठक हुई।

बैठक में अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरधारकों ने आवश्यक बहुमत के साथ कंपनी को 5,000 करोड़ रुपये की पूँजी जुटाने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
अदाणी ट्रांसमिशन यह पूँजी एक या अधिक किस्तों और एक या इससे अधिक मुद्राओं में जुटायेगी। अदाणी ट्रांसमिशन इक्विटी शेयर, वैश्विक डिपॉजिटरी रिसीट या अमेरिकी डिपॉजिटरी रिसीट, परिवर्तनीय वरीयता शेयर या परिवर्तनीय डिबेंचरों के माध्यम से पूँजी जुटायेगी।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ट्रांसमिशन का शेयर शुक्रवार को 4.55 रुपये या 2.13% की मजबूती के साथ 218.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 23,997.86 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 256.30 रुपये और निचला स्तर 141.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख