शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को एक और दवा के लिए मंजूरी

प्रमुख दवा कंपनी एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) ने एक नयी दवाई के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

कंपनी को फेनोफाइब्रेट (Fenofibrate) गोली के लिए यूएसएफडीए ने मंजूरी दी है। इस दवा का इस्तेमाल कम सघनता वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल, कुल कोलेस्ट्रॉल (कुल-सी), ट्राइग्लिसराइड्स और एपोलिपोप्रोटीन बी को कम करने और उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
आँकड़ों के मुताबिक अमेरिका में दिसंबर 2018 तक पिछले 12 महीनों की अवधि में इस दवाई का बिक्री आँकड़ा 9.4 करोड़ डॉलर का रहा।
उधर नयी दवा के लिए मंजूरी के बावजूद एलेम्बिक फार्मा का शेयर दबाव में है। बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 545.35 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले लगभग सपाट 454.50 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर नीचे की तरफ 533.50 रुपये तक गिरा है।
करीब साढ़े 12 बजे एलेम्बिक फार्मा का शेयर 9.35 रुपये या 1.71% की कमजोरी के साथ 536.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 10,104.45 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 664.00 रुपये और निचला स्तर 435.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख