शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी ने किया नये स्टोर का शुभारंभ

वैश्विक घड़ी डायल निर्माता कंपनी केडीडीएल (KDDL) की सहायक कंपनी इथॉस (Ethos) ने एक नया स्टोर खोला है।

कंपनी ने पुणे (महाराष्ट्र) में स्थित फिनिक्स मार्केट सिटी में नये स्टोर का शुभारंभ किया है। 2,255 वर्ग फीट क्षेत्र में फैला यह कंपनी का यह एक बहु-ब्रांड समिट स्टोर है। इसके साथ ही कंपनी के कुल स्टोरों की संख्या 50 हो गयी है।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर 316.20 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले हल्की गिरावट के साथ 314.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी के शेयर में कोई बदलाव नहीं आया है। यह सुबह से 314.00 रुपये के भाव पर ही है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 365.30 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 540.00 रुपये और निचला स्तर 296.40 रुपये रहा है।
केडीडीएल भारत की उन प्रमुख कंपनियों में से एक है जो घड़ी के पुर्जे, उच्च गुणवत्ता प्रीसिशन स्टैम्प्ड कम्पोनेंट्स और इंजीनियरिंग ऐप्पलिकेशंस की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए प्रगतिशील उपकरण बनाती है। केडीडीएल के पास लक्जरी घड़ियों की सबसे बड़ी खुदरा श्रृंखला भी है, जिसका संचालन यह भारत में अपनी सहायक कंपनी इथॉस के माध्यम से करती है। (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख