शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बॉश (Bosch) की आमदनी और मुनाफे में गिरावट

साल दर साल आधार पर 2019 की अप्रैल-जून तिमाही में बॉश (Bosch) के मुनाफे में 35% और शुद्ध आमदनी में 13.5% की गिरावट आयी है।

2018 की समान तिमाही में 431 करोड़ रुपये से घट कर तकनीक सेवा प्रदाता बॉश का मुनाफा 280 करोड़ रुपये रह गया। वहीं इसकी शुद्ध आमदनी 3,212.1 करोड़ रुपये के मुकाबले 2,779 करोड़ रुपये रह गयी। कंपनी का एबिटा 23.1% गिर कर 483 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 141 आधार अंकों की गिरावट के साथ 17.4% रह गया।
बॉश की मोटर वाहन खंड आमदनी 13.5% की गिरावट के साथ 2,360 करोड़ रुपये और गैर-मोटर वाहन खंड आमदनी 13.1% की गिरावट के साथ 424 करोड़ रुपये रह गया।
गौरतलब है कि बॉश के नतीजों को आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने निराशाजनक और हर मामले में अनुमान से कमजोर बताया है। ब्रोकिंग फर्म ने बॉश के लिए 403 करोड़ रुपये के मुनाफा अंदाजा लगाया था।
बीएसई में केडीडीएल का शेयर 14,293.65 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले वृद्धि के साथ 14,325.60 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में कंपनी का शेयर 14,669.00 रुपये तक ऊपर गया है।
करीब पौने 3 बजे बॉश के शेयरों में 615.10 रुपये रुपये या 4.30% की कमजोरी के साथ 13,678.55 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 40,343.02 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 22,400.00 रुपये और निचला स्तर 13,648.00 रुपये रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!