शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को मिला करोड़ों का ठेका

मोटर वाहन इस्पात पहियों की निर्माता स्टील स्ट्रिप्स (Steel Strips) को 17 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका विश्व के पश्चिमी हिस्से से मिला है। इस ठेके की आपूर्ति अगस्त से ही चेन्नई संयंत्र से शुरू कर दी गयी, जिसे अगले 12 महीनों में पूरा किया जायेगा। इस अतिरिक्त कारोबार से कंपनी का चेन्नई संयंत्र की उपयोगिता 100% हो जायेगी।
स्टील स्ट्रिप्स इस संयंत्र की क्षमता में अतिरिक्त 25% का इजाफा करने पर जोर लगा रही है।
ठेका मिलने की खबर का स्टील स्ट्रिप्स के शेयर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स का शेयर 784.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 778.25 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 778.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
पौने 1 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 2.00 रुपये या 0.26% की वृद्धि के साथ 786.00 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,225.35 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,221.00 रुपये और निचला स्तर 724.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!