शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएट (Ceat) करेगी टायर्सएनमोर ऑनलाइन (Tyresnmore Online) में अतिरिक्त निवेश

प्रमुख टायर निर्माता कंपनी सीएट (Ceat) ने टायर्सएनमोर ऑनलाइन (Tyresnmore Online) में अतिरिक्त निवेश करने के लिए करार किया है।

टायर्सएनमोर मोटर वाहन टायर की बिक्री और सहायक मोटर वाहन सेवाएँ प्रदान करती है। सीएट 3 करोड़ रुपये के निवेश से टायर्सएनमोर के 12,741 अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय वरीयता शेयर खरीदेगी, जो इसकी 6.25% हिस्सेदारी के बराबर हैं।
सौदा पूरा होने पर टायर्सएनमोर में सीएट की हिस्सेदारी बढ़ कर 37.49% हो जायेगी।
दूसरी ओर बीएसई में सीएट का शेयर 855.10 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह मामूली वृद्धि के साथ 857.00 रुपये पर खुला। अभी तक के सत्र में यह 873.90 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा, जबकि नीचे की ओर 837.30 रुपये तक फिसला है।
3.10 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 8.60 रुपये या 1.01% की वृद्धि के साथ 863.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 3,493.67 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,455.00 रुपये और निचला स्तर 731.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख