शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कॉफी डे (Coffee Day) ने बेंगलुरु टेक पार्क की बिक्री के लिए करार

कॉफी डे (Coffee Day) ने अपनी रियल एस्टेट संपत्ति, ग्लोबल टेक विलेज (Global Tech Village), की बिक्री के लिए अमेरिकी बहुराष्ट्रीय निजी इक्विटी निवेश कंपनी ब्लैकस्टोन (Blackstone) के साथ करार किया है।

90 एकड़ में फैले टेक्नोलॉजी पार्क की बिक्री 2,600-3,000 करोड़ रुपये में होगी, जिससे कॉफी डे को अपना ऋण कम करने में मदद मिलेगी।
इस सौदे के लिए कॉफी डे के निदेशक मंडल ने हरी झंडी दिखा दी है, जिसके 30-45 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। निदेशक मंडल ने करीब 28 करोड़ रुपये के सौदे में इलुमिनाती सॉफ्टवेयर (Illuminati Software) को सहायक कंपनी एल्फाग्रेप सिक्योरिटीज (AlphaGrep Securities) और पूँजी प्रबंधन सहायक कंपनी वे2वेल्थ (Way2Weath) में कुछ हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी है।
दूसरी ओर बीएसई में कॉफी डे का शेयर 69.70 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह कमजोरी के साथ 66.50 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 66.25 रुपये के निचले सर्किट पर पहुँच गया।
अंत में यह 3.45 रुपये या 4.95% की कमजोरी के साथ 66.25 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,399.54 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2019).20 रुपये और निचला स्तर 237.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!