शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिक्री और उत्पादन बढ़ने के बावजूद एनएमडीसी (NMDC) के शेयर में कमजोरी

साल दर साल आधार पर जुलाई में सरकारी खदान कंपनी एनएमडीसी (NMDC) के उत्पादन और बिक्री में वृद्धि दर्ज की गयी है।

पिछले साल जुलाई में 14.2 लाख टन के मुकाबले 2019 की समान अवधि में कंपनी का लौह अयस्क उत्पादन 37.32% बढ़ कर 19.5 लाख टन हो गया। वहीं एनएमडीसी की बिक्री 19.4 लाख टन की तुलना में 24.22% बढ़ कर 24.1 लाख टन हो गयी।
वहीं चालू वित्त वर्ष की अब तक की अवधि (अप्रैल-जुलाई) में देखें तो एनएमडीसी का उत्पादन 83.9 लाख टन से 23.59% की वृद्धि के साथ 103.7 लाख टन और बिक्री 87.2 लाख टन के मुकाबले 27.06% की बढ़ोतरी के साथ 110.8 लाख टन रही।
उधर बीएसई में एनएमडीसी का शेयर 104.65 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज कमजोरी के साथ 104.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में हरे निशान में नहीं आ सका है।
करीब 12.50 बजे कंपनी के शेयरों में 1.95 रुपये या 1.86% की कमजोरी के साथ 102.70 रुपये पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 32,493.16 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 124.30 रुपये और निचला स्तर 86.45 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!