शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने जुटाये 1,400 करोड़ रुपये, शेयर मजबूत

1,400 करोड़ रुपये जुटाने की घोषणा से प्रमुख निर्माण इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) के शेयर में करीब 1.5% की मजबूती देखने को मिल रही है।

कंपनी ने यह रकम 10 लाख रुपये प्रति वाले 14,000 6.77% कूपन दर वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके जुटायी है। लार्सन ऐंड टुब्रो ने ये डिबेंचर आज 19 अगस्त को जारी किये हैं।
गौरतलब है कि 26 मार्च को लार्सन ऐंड टुब्रो के निदेशक मंडल ने जरूरत पड़ने पर डिबेंचर, बॉन्ड या सावधि ऋण के जरिये अधिकतम 7,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी थी।
उधर बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,334.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 1,340.20 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 1,360.60 रुपये के शिखर तक चढ़ा है।
करीब 2.40 बजे कंपनी के शेयरों में 19.80 रुपये या 1.48% की वृद्धि के साथ 1,354.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,90,025.32 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,606.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 1,183.40 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!