शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने भारतीय बाजार में पेश की नयी दवा

प्रमुख दवाई निर्माता कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने घरेलू बाजार में एक नयी दवा उतारी है।

डॉ रेड्डीज ने भारत में वेर्सावो पेश की है, जो अन्य दवा कंपनी रोशे (Roche) की अवास्टिन (Avastin) की बायोसिमिलर है। इस दवा का इस्तेमाल कई तरह के कैंसर के इलाज में किया जाता है, जिनमें मेटास्टैटिक कोलोरेक्टल कैंसर, नॉन-स्क्वैमस नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर, आवर्तक ग्लियोब्लास्टोमा, मेटास्टैटिक रीनल सेल कार्सिनोमा, सर्वाइकल कैंसर, मेटास्टैटिक स्तन कैंसर और उपकला डिम्बग्रंथि, फैलोपियन ट्यूब और प्राथमिक पेरिटोनियल कैंसर शामिल हैं।
आँकड़ों के अनुसार अवास्टिन और इसकी बायोसिमिलर दवाओं की भारत में 2018 में कुल बिक्री करीब 223 करोड़ रुपये की रही थी।
उधर बीएसई में डॉ रेड्डीज का शेयर 2,492.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 2,525.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के कारोबार में 2,567.50 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
करीब तीन बजे कंपनी के शेयरों में 19.20 रुपये या 0.77% की वृद्धि के साथ 2,512.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 41,713.00 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 2,965.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 2,065.30 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख