शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने नागपुर में बंद किया मल्टीप्लेक्स

आयनॉक्स लीजर (INOX Leisure) ने नागपुर में स्थित अपना एक मल्टीप्लेक्स सिनेमा थियेटर बंद कर दिया है।

कंपनी का यह मल्टीप्लेक्स नागपुर के वर्धमान नगर में स्थित पूमन मॉल में स्थित था। इस मल्टीप्लेक्स में 3 स्क्रीन और 1,068 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हालाँकि कंपनी ने मल्टीप्लेक्स को बंद करने की वजह की जानकारी नहीं दी है।
इस मल्टीप्लेक्स के बंद हो जाने से आयनॉक्स के 143 मल्टीप्लेक्सों में 595 स्क्रीन रह गयी हैं, जिनमें कुल 1,39,382 सीटों के बैठने की क्षमता है। कंपनी के कुल मल्टीप्लेक्स देश के 67 शहरों में हैं।
दूसरी ओर बीएसई में आयनॉक्स लीजर का शेयर 291.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी के साथ 292.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 297.25 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
अंत में यह 0.80 रुपये या 0.27% की गिरावट के साथ 291.05 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 2,993.67 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 382.60 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 189.65 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!