शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने पेश किया नया पेय उत्पाद

प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया (Nestle India) ने भारतीय बाजार में नया पेय उत्पाद 'माइलो' पेश किया है।

यह कोकोआ-मॉल्ट से तैयार दुनिया का नंबर 1 पेय उत्पाद है। 85 सालों से अधिक पुराने माइलो की रोजाना 50 से अधिक से अधिक देशों में 3.6 करोड़ से अधिक इकाइयाँ पी जाती हैं। विशेष रूप से भारतीय उपभोक्ताओं के लिए बनाये गये इस उत्पाद का उत्पादन सिंगापुर में एक अत्याधुनिक संयंत्र में किया जा रहा है।
दूसरी ओर बीएसई में नेस्ले का शेयर 280.00 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले बढ़ोतरी के साथ 287.50 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 294.90 रुपये के शिखर तक चढ़ा।
अंत में यह 3.55 रुपये या 1.27% की वृद्धि के साथ 283.55 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,413.53 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 454.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 257.20 रुपये के निचले भाव तक फिसला है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख