शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनटीपीसी (NTPC) की कच्छ में अल्ट्रा-मेगा सोलर पार्क स्थापित करने की योजना

सरकारी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी (NTPC) की योजना कच्छ, गुजरात में 5000 मेगावाट क्षमता वाले अल्ट्रा-मेगा सोलर पार्क स्थापित करने की योजना है।

इसके लिए कंपनी 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी ने कच्छ जिले में दो-तीन स्थानों की पहचान की है और पार्क की प्रति मेगावाट लागत पर 4 करोड़ रुपये व्यय की संभावना है। एनटीपीसी दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किये बिना अपने सौर ऊर्जा के कुछ हिस्से को बेचने के लिए हाजिर बाजार विकल्पों पर विचार कर रही है।
एनटीपीसी दिवाला प्रक्रिया के जरिये सामने आने वाली अच्छी परियोजनाओं के अधिग्रहण पर भी विचार कर रही है।
दूसरी ओर बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 118.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 119.30 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 120.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है। करीब 11 बजे यह 0.30 रुपये या 0.25% की मजबूती के साथ 119.20 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर एनटीपीसी की बाजार पूँजी 1,17,943.12 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 146.19 रुपये और निचला स्तर 106.71 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!