शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलआईसी (LIC) ने बढ़ायी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में हिस्सेदारी

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) ने एल्यूमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) में हिस्सेदारी बढ़ायी है।

एलआईसी ने कंपनी में 2.07% अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। इसके साथ ही हिंडाल्को में एलआईसी की शेयरधारिता बढ़ कर 10.39% हो गयी है।
एलआईसी ने 05 मई 2017 से 14 अगस्त 2019 के दौरान हिंडाल्को के 4.65 करोड़ शेयर अधिग्रहित किये। आँकड़ों के मुताबिक जून समाप्ति पर एलआईसी की हिंडाल्को में 9.26% हिस्सेदारी थी।
दूसरी ओर बीएसई में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का शेयर 181.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 182.15 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 178.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 2.40 रुपये या 1.32% की कमजोरी के साथ 178.75 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर हिंडाल्को की बाजार पूँजी 40,144.53 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 259.70 रुपये और निचला स्तर 171.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!