शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोडाफोन आइडिया : बालेश शर्मा के इस्तीफे के बाद रविंदर टक्कर संभालेंगे सीईओ का पद

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बालेश शर्मा (Balesh Sharma) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

अब उनकी जगह भारत में वोडाफोन ग्रुप (Vodafone Group) के प्रतिनिधि रविंदर टक्कर (Ravinder Takkar) लेंगे। शर्मा ने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है, मगर वे वोडाफोन ग्रुप में कोई नयी भूमिका लेंगे।
वहीं रविंदर टक्कर ने तत्काल प्रभाव से पद संभाल लिया है। टक्कर इस समय वोडाफोन आइडिया और इंडस टावर (Indus Tower) के निदेशक मंडल में शामिल हैं। इससे पहले वे वोडाफोन रोमानिया (Vodafone Romania) और लंदन में वोडाफोन पार्टनर मार्केट्स (Vodafone Partner Markets) के सीईओ रह चुके हैं। टक्कर वोडाफोन ग्रुप के साथ 1994 से बने हुए हैं।
दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया के शेयर में आज काफी जोरदार गिरावट दिख रही है। बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर 5.99 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 5.91 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 5.46 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है।
करीब 12.20 बजे कंपनी के शेयरों में 0.51 रुपये या 8.85% की मजबूती के साथ 5.46 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,689.52 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 33.16 रुपये और निचला स्तर 4.83 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!