शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने खरीदी श्रीलंकाई कंपनी में हिस्सेदारी

वाहन निर्माता महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने श्रीलंका की वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी आइडियल फाइनेंस (Ideal Finance) की 58.20% हिस्सेदारी खरीदी है।

महिंद्रा ने यह सौदा 200.30 करोड़ श्रीलंकाई रुपयों (भारतीय 80.7 करोड़ रुपये) में किया है। गौरतलब है कि 50% से अधिक हिस्सेदारी अधिग्रहित करने के कारण आइडियल फाइनेंस महिंद्रा की सहायक कंपनी बन गयी है।
यह सौदा मार्च 2021 तक पूरा होने की संभावना है। महिंद्रा को मार्च 2012 में शुरू की गयी आइडियल फाइनेंस में निवेश के लिए आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल गयी है।
दूसरी ओर बीएसई में महिंद्रा का शेयर 520.40 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 524.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 525.70 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 1 बजे कंपनी के शेयरों में 4.80 रुपये या 0.92% की मजबूती के साथ 525.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 65,329.77 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 992.00 रुपये और निचला स्तर 502.85 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!