शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रमोटर द्वारा हिस्सेदारी बिकवाली की खबर से उछला महानगर गैस (Mahanagar Gas) का शेयर

आज महानगर गैस (Mahanagar Gas) के शेयर में 7.5% से अधिक की बढ़ोतरी दिख रही है।

खबरों के अनुसार महानगर गैस की विदेशी प्रमोटर कंपनी बीजी एशिया पैसिफिक (BG Asia Pacific) ने कंपनी में अपनी पूरी 10% हिस्सेदारी 724 करोड़ रुपये में बेच दी है। बीजी एशिया ने महानगर गैस के इन शेयरों को एनएसई (NSE) पर 780 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचा है।
दूसरी ओर बीएसई में महानगर गैस का शेयर 787.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 834.00 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 878.35 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
करीब 2 बजे कंपनी के शेयरों में 61.55 रुपये या 7.82% की मजबूती के साथ 848.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 8,386.23 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,057.20 रुपये और निचला स्तर 754.70 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!