शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वाणिज्यिक पत्रों के भुगतान में चूकने से टूटा डीएचएफएल (DHFL) का शेयर

एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) डीएचएफएल (DHFL) के शेयर में 5% से ज्यादा की गिरावट आयी है।

कंपनी एक बार फिर से 1,571 करोड़ रुपये के वाणिज्यिक पत्रों और बॉन्ड के भुगतान में चूक गयी है। डीएचएफएल गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों (9.92% और 9.40% प्रति 10 वर्ष अवधि) पर 46.92 करोड़ रुपये के ब्याज के अलावा सार्वजनिक इश्यू के माध्यम से जारी किये गये गैर-परिवर्तनीय डिबेंचरों पर 363.77 करोड़ रुपये का ब्याज और 1,059.91 करोड़ रुपये का मूल धन चुकाने में असमर्थ रही है।
दूसरी ओर बीएसई में डीएचएफएल का शेयर 49.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह वृद्धि के साथ 45.65 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 45.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा है।
बाजार बंद होने से कुछ मिनट पहले डीएचएफएल के शेयरों में 2.55 रुपये या 5.20% की गिरावट के साथ 46.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 1,459.28 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 690.00 रुपये और निचला स्तर 5.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख