शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) नहीं खरीदेगी कृष्णापट्टनम पोर्ट में हिस्सेदारी

हाल ही में खबर आयी थी कि देश की सबसे बड़ी निजी बहु-बंदरगाह संचालक अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के सौदे में कृष्णापट्टनम पोर्ट (Krishnapatnam Port) की 70% हिस्सेदारी खरीद सकती है।

इस खबर के संबंध में बीएसई (BSE) ने अदाणी पोर्ट्स से स्पष्टीकरण माँगा था। जवाब में अदाणी पोर्ट्स ने इस सौदे की खबर को नकार दिया है।
साथ ही अदाणी पोर्ट्स ने कहा है कि कंपनी काल्पनिक समाचार रिपोर्टों या अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करती है। इस समय कोई घटना / सूचना नहीं है, जिसके प्रकटीकरण की आवश्यकता हो।
दूसरी ओर बीएसई में अदाणी पोर्ट्स का शेयर 357.25 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह सपाट 357.20 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 352.30 रुपये के निचले स्तर तक गिरा।
अंत में यह 2.25 रुपये या 0.63% की गिरावट के साथ 355.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 73,518.79 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 430.00 रुपये और निचला स्तर 293.95 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!