शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) जुटायेगा 3,000 करोड़ रुपये, जानिये कैसे?

खबरों के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) ने 3,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

बैंक बाजार से यह पूँजी अगले दो महीनों में फॉलो-ऑन ऑफर (एफएफओ) या योग्य संस्थागत प्लेसमेंट के माध्यम से जुटायेगा। बैंक ने सरकार के उस 70,000 करोड़ रुपये में से भी फंडिंग की गुजारिश की है, जिसकी घोषणा बजट में की गयी थी। बैंक ने चालू वित्त वर्ष में 10% क्रेडिट ग्रोथ का लक्ष्य रखा है।
दूसरी तरफ बीएसई में सेंट्रल बैंक का शेयर 19.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 19.00 रुपये पर खुला है। लाल निशान में शुरुआत के बाद यह अभी तक के सत्र में 19.15 रुपये तक ऊपर आया है, यानी हरे निशान में नहीं आ सका है।
करीब 12 बजे बैंक के शेयरों में 0.20 रुपये या 1.04% की कमजोरी के साथ 19.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 7,839.24 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 73.80 रुपये और निचला स्तर 16.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!