शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने अगरतला में खोला डोमिनोज पिज्जा रेस्टोरेंट

जुबिलेंट भारतीय ग्रुप (Jubilant Bhartia Group) की जुबिलेंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) ने अगरतला (त्रिपुरा) में पहला डोमिनोज पिज्जा (Domino’s Pizza) रेस्टोरेंट खोला है।

भारत की सबसे बड़ी खाद्य सेवा कंपनियों में से एक जुबिलेंट फूडवर्क्स का नया रेस्टोरेंट पैराडाइज चौमुहानी में सिटी सेंटर में है। नया खुले रेस्तरां न केवल डोमिनोज के प्रेमियों को सेवाएँ देगा, बल्कि नये खाद्य उत्पाद चाहने वाले ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय भोजन का अनुभव भी प्रदान करेगा।
डोमिनोज पिज्जा के देश भर के 276 शहरों में 1,249 रेस्टोरेंट हैं। वहीं उत्तर-पूर्व में अगरतला 13वाँ शहर है, जहाँ इस श्रृंख्ला का रेस्टोरेंट होगा।
दूसरी तरफ सकारात्मक खबर के बावजूद बाजार में गिरावट के कारण जुबिलेंट का शेयर दबाव में है। बीएसई में जुबिलेंट फूडवर्क्स का शेयर 1,151.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 1,148.05 रुपये पर खुल कर अभी तक के सत्र में 1,118.85 रुपये के निचले स्तर तक गिरा है।
करीब 12 बजे कंपनी के शेयरों में 11.15 रुपये या 0.97% की कमजोरी के साथ 1,140.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 15,051.07 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,575.00 रुपये और निचला स्तर 982.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!