शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

1% से अधिक फिसला आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर

आज बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बैंक ने करीब 77,000 शेयरों का आवंटन किया है। बता दें कि निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने मंगलवार 20 अगस्त को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2000 के तहत 2 रुपये प्रति मूल कीमत वाले 76,698 इक्विटी शेयर आवंटित किये। इससे पहले आईसीआईसीआई बैंक ने 16 अगस्त को 2 रुपये प्रति वाले ही 5,22,922 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया था।
दूसरी ओर बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 417.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह कमजोरी के साथ 414.35 रुपये पर खुल कर सत्र के दौरान 410.75 रुपये के निचले स्तर तक फिसला।
अंत में यह 4.95 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 412.20 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 2,66,083.01 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 443.85 रुपये और निचला स्तर 294.80 रुपये रहा है।
गौरतलब है कि आईसीआईसीआई बैंक की यूके और कनाडा में सहायक कंपनियाँ हैं। वहीं इसकी शाखाएँ अमेरिका, सिंगापुर, बहरेन, हॉन्ग-कॉन्ग, श्रीलंका, कतर, ओमान, दुबई इंटरनेशनल फाइनेंस सेंटर, चीन और दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। (शेयर मंथन, 21 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!