शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनडीटीवी (NDTV) के प्रमोटरों के खिलाफ एक और एफआईआर, शेयर लुढ़का

टेलीविजन मीडिया कंपनी एनडीटीवी (NDTV) के शेयर में 6% से अधिक की गिरावट दिख रही है।

खबरों के अनुसार सीबीआई (CBI) ने कंपनी के प्रमोटरों प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और राधिका रॉय (Radhika Roy) के खिलाफ विदेशी निवेश से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक नया मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि प्रणय रॉय और राधिका रॉय एनडीटीवी के संस्थापक भी हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पहले से ही कई मामलों में जाँच कर रही हैं। जाँच के चलते दोनों को हाल ही में विदेश यात्रा से भी रोक दिया गया था।
प्रमोटरों पर सभी आरोपों को एनडीटीवी ने सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही कंपनी अब इस संबंध में कानूनी सलाह ले रही है।
बीएसई में एनडीटीवी का शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले आज सुबह सपाट 36.30 रुपये पर खुला है। सपाट शुरुआत के बाद शेयर का रुख शुरू से ही नीचे की ओर है। करीब साढ़े 10 बजे एनडीटीवी का शेयर 2.30 रुपये या 6.34% की कमजोरी के साथ 34.00 रुपये पर चल रहा है। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 219.20 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 44.00 रुपये और निचला स्तर 29.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 22 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!